March 7, 2026

फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने और सप्लाई करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक रिवॉल्वर और दो देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने मो. गुलफाम को एक रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के जैतपुर इलाके में रह रहा था। पुलिस ने रिवॉल्वर उपलब्ध कराने वाले आरोपी महेंद्र, निवासी दनकौर (उत्तर प्रदेश), को भी गिरफ्तार किया है, जो फिलहाल मुजैहड़ी में रह रहा था।

इसके अलावा, क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने मिर्जापुर निवासी बॉबी को IMT टी-प्वाइंट के पास से एक देसी कट्टा सहित पकड़ा। वहीं, मिर्जापुर के ही रहने वाले हैप्पी उर्फ अरुण को सेक्टर-3 बाईपास रोड से एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं। चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।