August 17, 2026

पानी व सीवर कनेक्शन कार्यों प्रगति की समीक्षा

Faridabad/Alive News: नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न जोनों में पानी एवं सीवर कनेक्शन से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कनेक्शनों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
निगम के एडवाइजर अनिल मेहता ने बताया कि एनआईटी जोन-I एवं II के अंतर्गत एनएच-2 क्षेत्र में 20 पानी और 20 सीवर कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। वहीं एनआईटी जोन-II के पर्वतिया कॉलोनी बूस्टिंग स्टेशन क्षेत्र में 21 पानी एवं 21 सीवर कनेक्शन किए गए।
ओल्ड फरीदाबाद जोन-I के कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-17 क्षेत्र में 20 पानी और 21 सीवर कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा ओल्ड फरीदाबाद जोन-II के एसएसएम स्कूल, पल्ला कॉलोनी क्षेत्र में 38 पानी एवं 38 सीवर कनेक्शन दिए गए।
बल्लभगढ़ जोन के अंतर्गत कम्युनिटी सेंटर, आदर्श नगर में 24 पानी और 24 सीवर कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।
इस प्रकार नगर निगम द्वारा कुल 123 पानी कनेक्शन एवं 124 सीवर कनेक्शन किए गए हैं।