Faridabad/Alive News: कांग्रेस नेता एवं हिसार के पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह की अगुवाई में चल रही सद्भाव यात्रा शनिवार को फरीदाबाद में पहुंचेगी। शनिवार को यह यात्रा सेक्टर-28 से 29 के चौक पूजा फर्नीचर से ओल्ड बाजार, सेक्टर-16, सेक्टर-15, सेक्टर-12, सेक्टर-11, सेक्टर-9 जिला कांग्रेस कार्यालय से होते हुए सीही गांव सेक्टर-8 पहुंचेगी। यह जानकारी यात्रा प्रबंध कमेटी ने
उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य समाज को विभाजित करने वाली ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना और लोगों में एकता का संदेश फैलाना है। यात्रा के रास्ते में जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं व लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा साथ ही रविवार को बल्लभगढ़ से यात्रा शुरू होगी।

