June 13, 2026

साइबर अपराधों के बारे जागरूकता कार्यक्रम  

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना की पुलिस द्वारा ठगों पर कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को भी जागरूक किया जा रहा है। आज 7 जनवरी को साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने मार्किट सेक्टर 17 फरीदाबाद में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया ।  

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान दुकानदार और आम लोगों को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर ठगी करने के तरीकों तथा डिजिटल अरेस्ट के बचाव के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही यह भी बताया कि डिजिटल अरेस्ट करने का कोई भी प्रावधान कानून में नहीं है, पुलिस या अन्य कोई जांच एजेंसी कभी भी किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है।

उन्होंने आगे बताया कि लोगों को जागरूक करते हुए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा वेब पोर्टल cybercrime.gov.in पर रिपोर्टिंग के तरीके के बारे में समझाया गया ।