June 13, 2026

5 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट और वाहन चोरी के मामलों में था फरार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अपराध पर लगाम कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की अपराध शाखा AVTS टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश जलालुद्दीन उर्फ हंडू को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर आर्म्स एक्ट, वाहन चोरी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, जलालुद्दीन उर्फ हंडू नूंह जिले के गांव लिहिंगा कलां का रहने वाला है। फरीदाबाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी इस समय राजस्थान के डीग जेल में बंद था, जहां से उसे पुलिस प्रोडक्शन पर फरीदाबाद लाया गया।

आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य आपराधिक वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।