March 7, 2026

गौकसी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, करीब 20 महीने से था फरार 

Faridabad/Alive News: संजय कॉलोनी की पुलिस ने गौकसी के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मई 2024 को संजय कॉलोनी की पुलिस को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति सरूरपुर से मादलपुर रोड पर रात के समय गाय को गौकसी के लिए लेकर जा रहे है। जिस पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी आरिफ को मौका से काबू किया गया था तथा दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गया। 

संजय कॉलोनी की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नेकपुर निवासी महिपाल (उम्र 27) को 3 जनवरी को उसके गांव नेकपुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि घटना के दिन वह साथी आरोपी आरिफ के साथ गाय को गौकसी के लिए लेकर जा रहा था। वह वारदात के समय से फरार चल रहा था और काफी समय से घिटोरनी दिल्ली में छुपा हुआ था।