March 7, 2026

अनुसूचित जाति श्रेणी के किसानों को ट्रैक्टर पर 3 लाख रुपये अनुदान

Faridabad/Alive News: उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान अनुसूचित जाति श्रेणी के किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर अनुदान दिया जा रहा है। योजना के तहत 45 एचपी या उससे अधिक क्षमता के ट्रैक्टर पर 3 लाख रुपये का अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
डीसी ने बताया कि पात्र किसान का ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है तथा किसान के पास कृषि भूमि का स्वामित्व होना चाहिए। पिछले पांच वर्षों में किसी भी योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर पर अनुदान न लेने वाले इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल पर 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सहायक कृषि अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि यदि आवेदन निर्धारित लक्ष्य से अधिक प्राप्त होते हैं तो लाभार्थियों का चयन उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारिणी कमेटी द्वारा लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसानों को दस्तावेज सत्यापन के बाद ऑनलाइन परमिट जारी किया जाएगा, जिसके तहत 15 दिनों के भीतर ट्रैक्टर की खरीद करनी होगी।
ट्रैक्टर की खरीद विभाग द्वारा अधिकृत निर्माता या डीलर से करना अनिवार्य होगा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने, भौतिक सत्यापन और समिति की स्वीकृति के बाद अनुदान राशि सीधे किसान के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विभाग, फरीदाबाद कार्यालय से संपर्क कर सकते