March 8, 2026

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और ईको गाड़ी बरामद

Faridabad/Alive News: पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और एक ईको गाड़ी बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना डबुआ में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने अभिषेक, निवासी डबुआ, को तिरंगा पार्क सेक्टर-48 से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।

वहीं क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने स्कूटी चोरी के एक मामले में मोहित, निवासी महोबा (उत्तर प्रदेश), को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा क्राइम ब्रांच AVTS की टीम ने थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में ईको गाड़ी चोरी के मामले में संजय, निवासी वर्तमान पता जगदंबा कॉलोनी, छतरपुर दिल्ली, को सिकरोना चौकी के पास नाके से चोरी की ईको गाड़ी सहित गिरफ्तार किया।

तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया