Faridabad/Alive News : अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान की अध्यक्षता में मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में रोड सेफ्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान, डेथ ऑडिट, रोड सेफ्टी ऑडिट तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधारात्मक कदम उठाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
एडीसी सतबीर मान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटनाग्रस्त सड़कों की पहचान कर गड्ढों, टूटी ग्रिल, खराब साइन बोर्ड और अपर्याप्त प्रकाश व्यवस्था जैसी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित संबंधित एजेंसियों को रोड सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर समयबद्ध सुधार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही मॉडल रोड परियोजना के तहत सड़क की स्थिति, ड्रेनेज, लाइटिंग, रोड मार्किंग, साइन बोर्ड सहित अन्य मानकों की नियमित जांच कराने को कहा।
एडीसी ने यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए ओवरस्पीडिंग और नो-पार्किंग उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई तथा चालान प्रक्रिया को सख्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेट्रोलिंग बढ़ाने, सीसीटीवी व पीटीजेड कैमरों की निगरानी, कंट्रोल रूम से बेहतर समन्वय और विभिन्न विभागों के बीच तालमेल के लिए संयुक्त कोर ग्रुप बनाने का निर्णय लिया।इसके अलावा सड़क सुरक्षा माह के दौरान जागरूकता कार्यक्रम, स्कूल वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य एवं आई-टेस्ट कैंप तथा आमजन को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में आरटीए सचिव मुनीश सहगल ने रोड सेफ्टी की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रोंग साइड वाहन चलाने वालों के चालान कर जुर्माना लगाया जा रहा है।
बैठक में एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी तथा रोड सेफ्टी से जुड़े अन्य गणमान्य लोग उपस्थित

