March 7, 2026

बंचारी में नाबालिग से बर्बरता का मामला गरमाया: आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता अस्पताल पहुंचे

Faridabad/Alive News: पलवल जिला की होडल विधानसभा के गांव बंचारी में एक 1 2 साल के नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष राजकुमार वेरका और ऑल इंडिया कांग्रेस एससी सेल के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सुधीर चौधरी फरीदाबाद जिले के बीके अस्पताल में पहंचे। जहां पर उन्होंने मारपीट का शिकार हुए 12 साल के नाबालिंग बच्चे से मुलाकात की उन्होंने मामले को लेकर राहुल गांधी से मुलाकात कर संसद में मामले को रखने की बात कही है।

10 दिसंबर को जिला पलवल की होडल विधानसभा के गांव बंचारी में एक 12 साल के बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। बच्चे की मां ने होडल पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका बेटा शादियों में लाईट-उठाने का काम करता है। 10 दिसंबर की रात को शादी में से काम खत्म करके उसक बेटा अपने साथियों के साथ घर वापस लौट रहा था गांव के रास्ते में कुछ लोग गाड़ी के अंदर बैठकर शराब पी रहे थे। उन्होंने उनके बच्चे को आवाज देकर बूलाया, लेकिन बच्चा नही रुका, तो शराब पी रहे लोगों ने उसके पीछे गाडी लगा दी।

मारपीट कर गुप्तांग में डाला पाइप

उनका बच्चा डरकर पास के ही ‘एक घर में घूस गया। आरोप है कि घर के मालिक बजेश ने बच्चे को पकड़ लिया। जिसके बाद बच्चे ने जब अपने पिता का नाम बताया, तो बच्चे के साथ जमकर मारपीट की गई। आरोप है कि बच्चे को बिजली का करंट लगाया, जिससे बच्चे की हालात बिगड़ गई। बच्चे के परिजनों का आरोप है कि उसके गुप्तांग में पाइप भी डाला गया। जिसके बाद से बच्चा अस्पताल में दाखिल है।

परिजनों का कहना है कि होडल पूलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हई है।

राहुल गांधी ‘के समक्ष रखेंगे मामला

बीके अस्पताल में दाखिल बच्चे से मिलने के लिए पहंचे भारत सरकार के पूर्व एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष राजकुमार वेरका और ऑल इंडिया कांग्रेस एससी सेल के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सूधीर चौधरी ने कहा कि मामले को लेकर राहल गांधी से मूलाकात करेंगे। मामले को लोकसभा और राज्यसभा में उठाया जाएगा। जिस तरह से बच्चे के साथ मारपीट कर बिजली का करंट लगाया गया है, यह हैवानियत की सभी हदें पार करने वाला है।

होडल पुलिस जांच में जुटी

होडल की मुंडकटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना इंचार्ज तेजपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।