Faridabad/Alive News: नेशनल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा अहमदाबाद में 27 और 28 दिसंबर को नाटकोन 2025 का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में हरियाणा आईएमए से फरीदाबाद के डॉक्टरों ने विशेष उपलब्धि हासिल की।
फरीदाबाद के डॉ. सुरेश अरोड़ा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए नेशनल प्रेसिडेंट एप्रिसिएशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. पुनीता हसीजा को जेडीएन नेशनल चेयरमैन एप्रिसिएशन अवॉर्ड प्रदान किया गया। डॉ. पुनीता हसीजा ने स्वयं अहमदाबाद पहुंचकर यह सम्मान प्राप्त किया।
फरीदाबाद आईएमए के सभी सदस्यों ने दोनों डॉक्टरों को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आईएमए फरीदाबाद के प्रधान डॉ. राजीव गुंबर और सचिव डॉ. अनुज ढींगरा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का धन्यवाद करते हुए डॉ. सुरेश अरोड़ा और डॉ. पुनीता हसीजा को बधाई दी।
दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। इसी दौरान डॉ. अनिल नायक ने नए नेशनल प्रेसिडेंट के रूप में पदभार संभाला। कार्यक्रम में हरियाणा आईएमए ब्रांच को बेस्ट ब्रांच और हिसार ब्रांच को बेस्ट लोकल ब्रांच का अवॉर्ड भी दिया गया।
नाटकोन 2025 में फरीदाबाद और हरियाणा आईएमए की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात रही।

