Faridabad/Alive News: थाना सेक्टर 17 क्षेत्र के अंतर्गत 25 दिसंबर को एक व्यक्ति से फोन छीनने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संत नगर फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी सेक्टर 16 में दी अपनी शिकायत में बताया कि 25 दिसंबर को वह पैदल ड्यूटी से अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से दो लड़के आये और उसके हाथ से फोन छीनकर भाग गये। जिस संबंध में थाना सेक्टर 17 फरीदाबाद में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने सलमान (30) व नीरज(28) निवासी संत नगर सेक्टर 17 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी है व नशा पूर्ति के लिये 25 दिसंबर को शिकायतकर्ता का फोन छीनकर भाग गये थे। दोनों आरोपी दोस्त है। सलमान पर पूर्व में 3 मामले चोरी के दर्ज है। सलमान से ही छीना हुआ फोन बरामद हुआ है।

