March 8, 2026

अवैध नशा बेचने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 720 ग्राम गांजा बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अवैध नशा बेचने के दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा AVTS की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विनय (27) निवासी खेड़ी पुल , फरीदाबाद को 410 ग्राम गांजा सहित खेड़ी पुल एरिया फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।

वहीं अपराध शाखा DLF की टीम ने पवन (37) निवासी गांव खेडी फरीदाबाद को 310 ग्राम गांजा सहित उसके गांव से ही काबू किया है। जिसके विरुद्ध संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।