Faridabad/Alive News: अगवानपुर स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल में वीरवार को वार्षिक खेल उत्सव ‘उड़ान’ का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस खेल उत्सव में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क को विकसित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पैरालंपिक मेडलिस्ट (शूटिंग) एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सिंहराज अधाना, पैरालंपियन (डिस्कस थ्रो) कंचन लखानी और पूर्व पार्षद सोमलता भड़ाना मौजूद रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं मशाल जलाकर खेल उत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूल के छात्रों ने स्वागत गीत और स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। स्कूल के चेयरमैन एवं संस्थापक फूलचंद भड़ाना, चेयरमैन राकेश भड़ाना, स्कूल की डयरेक्टर प्रिंसिपल सुदेश भड़ाना और अगवानपुर ब्रांच के प्रिंसिपल रमन कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का बुके और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

इन खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
खेल महोत्सव में नर्सरी से लेकर कक्षा 11 वीं तक के छात्रों के लिए विभिन्न रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। खेल प्रतियोगिता में नर्सरी के छात्रों ने बॉल कलेक्टिंग इन बास्केट, एलकेजी के छात्रों ने फ्रॉग रेस, यूकेजी के छात्रों ने चेयर रेस विद कलेक्टिंग बॉल्स, कक्षा 1 के छात्रों ने हर्डल रिंग रेस, कक्षा 2 के छात्रों ने बैग पैकिंग रेस, क्रैब रेस, कक्षा 3 के छात्रों ने लेमन स्पून रेस, हर्डल रिंग रेस, कक्षा 4 के छात्रों ने रिंग रेस, कोन कलेक्शन (2 रिंग में), कक्षा 5 के छात्रों ने टू हैंड कॉपी बैलेंसिंग रेस, सैक रेस, कक्षा 6 के छात्रों ने स्किपिंग रोप रेस, बैक पर बॉल बैलेंसिंग, कक्षा 7 के छात्रों ने फुटबॉल कलेक्शन इन रिंग, बुल कार्ट रेस, कक्षा 8 के छात्रों ने थ्री लेग रेस, बैलेंसिंग मूवमेंट इन रिंग, कक्षा 9 के छात्रों ने कप एंड स्ट्रॉ रेस, सिर व हाथों पर बॉल बैलेंसिंग और कक्षा 11 के छात्रों ने कोन कलेक्शन इन रिंग विद हर्डल, कोन कलेक्शन इन 2 रिंग्स में भाग लिया। इसके अलावा ड्रिल गतिविधि, योगा एक्ट, कराटे एक्ट, मार्च पास्ट और क्रिकेट व खो-खो प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। उत्सव में अभिभावकों के लिए भी विशेष खेल रखे गए, जिनमें लेमन स्पून (महिला), स्ट्रॉ एंड कप रेस (महिला), कोन कलेक्शन, पैर से फुटबॉल कलेक्शन और रस्साकशी शामिल रहीं।

मुख्य अतिथि सिंहराज अधाना ने संबोधित करते हुए अपने जीवन संघर्ष की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी भी अपनी दिव्यांगता को कमजोरी नहीं बनने दिया और सरकार पर निर्भर रहने के बजाय मेहनत और खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का रास्ता चुना। उन्होंने बच्चों को आत्मसम्मान, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
वहीं कंचन लखानी ने मशाल जलाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर खिलाड़ी की शुरुआत स्कूल स्तर से ही होती है। उन्होंने कहा कि जीत और हार से ज्यादा जरूरी है खेल को ईमानदारी और खेल की भावना के साथ खेलना तथा जीवन के हर लक्ष्य को जुनून से हासिल करना है। इसके बाद क्रिकेट और खो-खो प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया गया।
स्कूल के संस्थापक फूलचंद भड़ाना, चेयरमैन राकेश भड़ाना, स्कूल की डयरेक्टर प्रंसीपल सुदेश भड़ाना ने स्कूल की उपलब्धियों के बारे में छात्र और अभिभावकों को जानकारी दी। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि नए सत्र में स्कूल 12वीं तक के छात्रों को शिक्षा देने के लिए तैयार हैं। स्कूल में पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के शारीरिक विकास पर भी पूरा ध्यान दिया जाता हैं। स्कूल के छात्र एकेडमिक में अवल है ही खेल में भी मेडल लेकर क्षेत्र के स्कूलों को पीछे छोड़ा हुआ है।
उत्सव के अंत में स्कूल प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का धन्यवाद किया। खेल उत्सव ‘उड़ान’ ने छात्रों में खेलों के प्रति उत्साह, आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना को और मजबूत किया।

