March 7, 2026

गाड़ी चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा एवीटीएस 2 की पुलिस ने गाड़ी चोरी के मामले में दो वाहन चोर को बदरपुर बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनो आरोपी को अदालत में पेश कर सात दिन की रिमांड पर लिया  है।

पुलिस प्रवक्ता बताया कि सेक्टर-17 निवासी आकाश ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने अपनी गाड़ी को पुरन एन्क्लेव फरीदाबाद में अपने भाई के घर के पास खड़ी कर रखी थी, जिसे कोई नामालूम चोरी करके ले गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़खल निवासी शाहिद व सुलतानपुरी निवासी कामरान को बदरपुर बॉर्डर शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी पेशवर चोरी है और दोनों पर फरीदाबाद, दिल्ली, गुंडगांव में चोरी के मामले में दर्ज है।