March 8, 2026

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कुल 36,989 चालान

Faridabad/Alive News: ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए पिछले 20 दिनों में कुल 36,989 चालान किए हैं। इनमें सबसे अधिक चालान गलत लेन में वाहन चलाने वालों के किए गए।
पुलिस के अनुसार तेज गति से वाहन चलाने पर 2,851, गलत साइड में वाहन चलाने पर 3,655, बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 1,012 तथा बार-बार लेन बदलने पर 4,311 लोगों के चालान काटे गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद कई लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। नियमों की अनदेखी के कारण ही सड़क हादसों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें।