March 8, 2026

फरीदाबाद में पानी–सीवर कनेक्शन नियमित कराने के लगाए जा रहे विशेष कैंप

Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद द्वारा हरियाणा सरकार की नई वाटर पॉलिसी के तहत पानी एवं सीवर कनेक्शन को नियमित करने और नए कनेक्शन देने के लिए लगातार विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। निगम की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आमजन को बिना किसी परेशानी के तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि नई नीति का मुख्य उद्देश्य अनधिकृत पानी व सीवर कनेक्शनों को वैध करना और निर्धारित दस्तावेजों व शुल्क के माध्यम से नए कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इस प्रक्रिया को सरल बनाकर आम नागरिकों को बड़ी राहत दी गई है।
आवश्यक दस्तावेज
पानी एवं सीवर कनेक्शन के लिए रजिस्ट्री, ट्रांसफर लेटर, अलॉटमेंट लेटर, जीटीपी या ओएसडी, रजिस्टर्ड वसीयत या कोर्ट डिक्री, बैंक पासबुक, वोटर आईडी कार्ड अथवा कोई अन्य वैध दस्तावेज मान्य होंगे।
निर्धारित शुल्क
वाटर कनेक्शन शुल्क 1000 रुपये, सीवर कनेक्शन शुल्क 500 रुपये तथा मीटर टेस्टिंग शुल्क रिहायशी के लिए 100 रुपये और कॉमर्शियल के लिए 200 रुपये निर्धारित है। पानी का मीटर लगवाना अनिवार्य होगा, जिसे उपभोक्ता को अपने खर्चे पर लगवाना होगा। आमजन को राहत देते हुए रोड कट चार्ज पूरी तरह माफ किए गए हैं।
कैंपों में मौके पर समाधान
इन कैंपों में संबंधित जोन के जेई, पटवारी, फिटर, क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। साथ ही दस्तावेजों की जांच भी यहीं की जाएगी।
कैंपों का कार्यक्रम (तिथि अनुसार)
ओल्ड जोन-1
– वार्ड ऑफिस एमसीएफ, सेक्टर-7 बिल ब्रांच – 23 दिसंबर 2025
– कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-11 मार्केट – 24 से 26 दिसंबर 2025
बल्लभगढ़ जोन-II
– भीम भाग कम्युनिटी सेंटर, आदर्श नगर – 23 दिसंबर 2025
– बूस्टिंग स्टेशन, सेक्टर-3 तिगांव रोड – 24 से 25 दिसंबर 2025
– हरि विहार, डिस्पेंसरी बालाजी कॉलेज रोड – 26 से 27 दिसंबर 2025
एनआईटी जोन-II
– फ्रेंड सोशल वर्कर एसोसिएशन मार्केट, एनआईटी-5 – 24 से 25 दिसंबर 2025
– कलगीदार गुरुद्वारा, ब्लॉक-सी, एसजीएम नगर – 26 से 27 दिसंबर 2025
एनआईटी जोन-I
– एनएच-1 ब्लॉक, हनुमान मंदिर, एनआईटी – 23 दिसंबर 2025
नगर निगम ने अपील की है कि जिन उपभोक्ताओं के पानी या सीवर कनेक्शन अनधिकृत हैं, वे अपने क्षेत्र के अनुसार निर्धारित कैंप में पहुंचकर समय रहते कनेक्शन नियमित करवा लें। निगम ने चेतावनी दी है कि पॉलिसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद अवैध कनेक्शन धारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा