June 13, 2026

आज सरस आजीविका मेला का होगा शुभारंभ

Faridabad/Alive News : हरियाणा सरकार के हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HSRLM) के तहत सरस आजीविका मेला–2025 का आयोजन 22 दिसंबर से 05 जनवरी 2026 तक एचएसवीपी ग्राउंड, सेक्टर–12 फरीदाबाद में किया जाएगा। यह जानकारी जिला परिषद फरीदाबाद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा ने दी।

उन्होंने बताया कि मेले का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वयं सहायता समूहों (SHG) द्वारा तैयार हस्तनिर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आई SHG महिलाएं हस्तशिल्प, हैंडलूम, ऑर्गेनिक उत्पाद, गृह-सज्जा सामग्री, हस्तनिर्मित परिधान, जूट बैग, बांस व मिट्टी शिल्प तथा पारंपरिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी व बिक्री करेंगी।

मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, हस्तशिल्प कार्यशालाएं, फूड स्टॉल और बच्चों के मनोरंजन की विशेष व्यवस्थाएं भी होंगी। आगंतुकों की सुविधा के लिए सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल व स्वच्छता की उचित व्यवस्था की जाएगी।

HSRLM ने आम जनता से अपील की है कि वे मेले में पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को प्रोत्साहित करें और महिला सशक्तिकरण व ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को समर्थन