March 10, 2026

फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार रखने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो देसी कट्टे भी बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने दीपक (21), निवासी मीरपुर, कन्नौज (वर्तमान पता गाजीपुर) को बल्लभगढ़ के दशहरा ग्राउंड से एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरे मामले में अनुराग (20), निवासी गाजीपुर, फरीदाबाद को इंडियन ऑयल कंपनी के पास, IMT चंदावली क्षेत्र से देसी कट्टे सहित पकड़ा गया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।