Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी मोहम्मद अब्दुल को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने देसी कट्टा बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने मोहम्मद अब्दुल निवासी शिवाजी नगर झुग्गी नियर मच्छी मार्किट सेक्टर-22 को शमशान घाट सेक्टर-22 के पास से काबू कर एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में शस्त्र अधिनियम की धारा में मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 7000 रुपए में देशी कट्टा खगरिया से खरीद कर लाया था। उसका कुछ दिन पहले किसी के साथ झगडा हुआ था, दूसरे पक्ष में भय बनाने के लिए उसने देशी कट्टा लिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

