March 8, 2026

पुलिस ने हत्या के एक मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : पुलिस चौकी सेक्टर-55 की टीम ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी संजय कॉलोनी निवासी अमित कुमार है जिसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि 23 नवम्बर को आरोपी अपने भाई की दुकान पर बैठा था। मृतक विवेक वहां बाल्टी लेने के लिए पहुंचा था और उसने बाद विवेक बाल्टी ले जाने के बारे में कह रहा था, लेकिन वह बाल्टी उठाकर ले जाने लगा तो आरोपी ने विवेक को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गया और चोट लग गई।

3 दिसंबर को राम नगर, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति विवेक साइड वाले घर में बनी दुकान से अपनी बाल्टी लेने गया था, जब उसने वहां जाकर अपनी बाल्टी मांगी तो अमित ने उसे धक्का मार दिया और वहां से जाने को कहा। धक्के से उसके पति विवेक को चोट लग गई। जिसके बाद ईलाज के दौरान विवेक की मृत्यु हो गई। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।