March 8, 2026

एक सप्ताह में फरीदाबाद साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 मामलों का निस्तारण, 36 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 15.88 लाख रुपये बरामद

Faridabad/Alive News: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में साइबर अपराधों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। 29 नवंबर से 05 दिसंबर के बीच साइबर थानों की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 22 मामलों का निस्तारण किया, 36 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया और 15,88,434 रुपये की राशि बरामद की

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 36 आरोपियों में संदीप, वैभव, दिलशाद अंसारी, भारत सिंह, जगबीर, मनोज कुमार लोधी, जतिन अरोड़ा, मिनर्वा, वसीम खान, सौरभ तोमर, अजय कुमार दास, अभिषेक तिवारी, अभिषेक दास, अमनजोत सिंह, यूनिश खान, सुमित चाहर, अरुण, भगवान राम, श्रवण मीणा, योगेश कुमार, संजय, आयुष गुप्ता, अरबाज, नवाब खान, ऋषभ, निसार खान, रिजवान खान, अनिकेत सिंह, रजन कुमार, सुजल हलदार, मनीषा पाठक, अतुल, मोहित, मनीष मिश्रा, बद्रीनाथ सिंह और धर्मेंद्र शामिल हैं।

इसके अलावा, साइबर थानों ने 261 शिकायतों का निस्तारण करते हुए 3,57,942 रुपये विभिन्न खातों में फ्रीज कराए

आजकल हो रही प्रमुख साइबर ठगी
सोशल मीडिया टास्क फ्रॉड: ठग WhatsApp, Facebook, Instagram या Telegram पर लिंक भेजकर घर बैठे टास्क पूरा करने या प्रीपेड टास्क के नाम पर निवेश करने का लालच देते हैं। शुरुआत में कुछ रकम देकर भरोसा जीतते हैं, फिर निवेश कराकर ठगी करते हैं।
फर्जी बैंक कॉल: ठग बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, प्वाइंट्स रिडीम करने या पॉलिसी रिन्यू करने के बहाने कॉल करते हैं और OTP/कार्ड डिटेल्स लेकर खाते से पैसे निकाल लेते हैं।

ठगी से बचने के उपाय
किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें और ऑनलाइन टास्क में मोटा मुनाफा कमाने के लालच में न आएं।
किसी भी कॉलर को क्रेडिट कार्ड डिटेल्स या OTP कभी न बताएं, चाहे वह खुद को बैंक कर्मचारी ही क्यों न बताए।

फरीदाबाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जागरूक रहें और किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।