Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने 4 दिन में 180 ठिकानों पर की छापेमारी, 26 गिरफ्तार, 6 देसी कट्टा, 2 पिस्टल, 2 कारतूस, 2.885 किलोग्राम गांजा, 3.79 ग्राम स्मैक, 8 बोतल अंग्रेजी, 23 बोतल देशी शराब व जुआ के 3770 रुपए बरामद किये हैं।
इस ऑपरेशन के दौरान अवैध नशा, शराब, जुआ, अवैध हथियार, हिंसक अपराधियों की संपत्ति कुर्की, अवैध निर्माण की तोड़फोड़, उनके पासपोर्ट रद्द करने, लुक आउट कॉर्नर नोटिस जारी करने की कार्रवाईयां की जायेगी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने पिछले 4 दिन में ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ के अंतर्गत शहर के 180 हॉटस्पॉट ठिकानों पर छापेमारी की है, इस दौरान 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 देसी कट्टे, 2 पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 2.885 किलोग्राम गांजा, 3.79 ग्राम स्मैक, 8 बोतल अंग्रेजी शराब, 23 बोतल देशी शराब व जुआ के 3,770 रुपये बरामद किये हैं।
उन्होंने आगे बताया कि अपराध-नियंत्रण को लेकर पुलिस तेजी से कार्रवाईयां कर रही है। अपराधियों पर सख्ती और आमजन की सुरक्षा—दोनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने जरूरतमंदों की सहायता की जा रही है। थाना तिगांव की पुलिस ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किये और भोजन भी कराया। यह पुलिस की संवेदनशीलता और समाज के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

