Faridabad/Alive News : मानव सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को राजकीय प्राइमरी पाठशाला प्रेम नगर 4आर में वर्दी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर प्रवीण बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और 101 जरूरतमंद विद्यार्थियों को जर्सी, जूते और जुराबें प्रदान कीं।
महापौर प्रवीण बत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पढ़ाई से वंचित बच्चों को ढूंढकर उन्हें साक्षर बनाना तथा बाद में उन्हें सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा समिति पिछले 26 वर्षों से यह सराहनीय कार्य कर रही है, जिसके लिए समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम में वार्ड-39 की पार्षद नीलम बरेजा, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह और समाजसेविका बृजलता गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।
समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महासचिव सुरेंद्र जग्गा, प्रोजेक्ट चेयरमैन संजीव शर्मा, प्रिंसिपल सीमा गौतम तथा अध्यापिका प्रेम बाई, रचना वर्मा, सरला रानी, गीता और अंकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत माला, शाल और स्मृति चिह्न भेंट कर किया।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी रमा सरना, आईसी जैन, राजेश गुप्ता, सुनील बरेजा, नरेंद्र मिश्रा, बनवारी लाल गुप्ता, एमएल मोदी, बिजेंद्र गर्ग, सुजान सिंह, बृजलता और स्नेह लता कौल भी मौजूद रहे।

