March 8, 2026

गैस कनेक्शन बंद करने का डर दिखाकर 74,000 रुपये की ठगी, साइबर थाना NIT ने खाताधारक को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में गैस कनेक्शन काटने का झांसा देकर एक महिला से 74,000 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 9 सितम्बर को पीड़िता को एक फोन आया जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को अडानी गैस का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि उनका गैस बिल पेंडिंग है और तुरंत भुगतान करना होगा। उसने एक लिंक भेजा और वही लिंक खोलते ही महिला का फोन हैक हो गया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 74,000 रुपये कट गए।

शिकायत पर साइबर थाना NIT में मामला दर्ज किया गया। जांच करते हुए साइबर टीम ने झारखंड के दुमका निवासी दिलशाद अंसारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि दिलशाद ने अपना बैंक खाता ठगों को इस्तेमाल के लिए दे रखा था। ठगी की रकम में से 63,000 रुपये उसके खाते में आए थे। आरोपी 8वीं पास है और मीट की दुकान चलाता है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।