November 23, 2026

वर्ष 2025 : फरीदाबाद पुलिस ने गृह भेदन, चोरी, स्नैचिंग की 39 गैंग के 104 सदस्यों को किया गिरफ्तार

CP Faridabad Satender Kumar Gupta

Faridabad/Alive News: इस वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने गृह भेदन, चोरी, स्नैचिंग की 39 गैंग के 104 सदस्यों को गिरफ्तार कर 113 मामलों को सुलझाने में कामयाबी मिली है तथा चोरी की 99 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 में गृह भेदन की 10 गैंग का भांडाफोड़ कर 44 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया हैं, जिसे 37 मामले वर्कआउट हुये हैं और 51 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है। इसी प्रकार वाहन चोरी के मामले में 21 गैंग के 43 सदस्यों को गिरफ्तार कर 51 मामलों का खुलासा किया है, जिनसे 34 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है, वहीं साधारण चोरी की 5 गैंग के 11 सदस्य से 12 मामलों का खुलासा हुआ है साढे 4 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है।स्नेचिंग की 2 गैंग की 4 सदस्य गिरफ्तार कर 4 मामलों का खुलासा किया गया, 4 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद हुई है। ट्रांसफार्मर चोरी की एक गैंग के 2 सदस्यों की गिरफ्तार कर 9 मामलों को वर्कआउट किया गया है, जिनसे 5 लाख के करीब संपत्ति बरामद हुई है। इस प्रकार वर्ष 2025 में 39 गैंग के 104 सदस्य गिरफ्तार कर 99 लाख से अधिक की संपत्ति की बरामदगी हुई है।