Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस वाहन चोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा NIT की टीम ने वाहन चोरी के एक मामले में आरोपी नितेश, निवासी वजीरपुर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता विशाल, निवासी संजय कॉलोनी, ने पुलिस को बताया था कि उसने अपनी मोटरसाइकिल DHBVN प्लांट के गेट के सामने खड़ी की थी। इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चुराकर ले गया। इस शिकायत पर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया था।
अपराध शाखा NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए नितेश को सेक्टर-45 के पास से चोरी की बाइक सहित काबू कर लिया।
पूछताछ में पता चला कि नितेश जुआ खेलते हुए पैसे हार गया था। आर्थिक परेशानी के कारण उसने मोटरसाइकिल चोरी की थी ताकि उसे बेचकर पैसे कमा सके।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

