March 7, 2026

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में भागीदारी कर रहा श्री सिद्धदाता आश्रम

Faridabad/Alive News: शनिवार को सेक्टर 12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव समारोह में श्री सिद्धदाता आश्रम ने भी भागीदारी की। प्रातः सबसे पहले स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत वेदांत विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने यहां उद्घाटन पूर्व हवन किया। यह कार्यक्रम 1 दिसंबर तक चलेगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा ने हवन में पूर्णाहुति दी। वह आश्रम के काउंटर पर पहुंच कर बड़े प्रसन्न कर आए। अचानक बोले ये तो हमारे गुरु महाराज का आश्रम है। स्वयं सेवकों ने उन्हें आश्रम के प्रकल्पों के बारे में बताया।

इस अवसर उनके साथ फरीदाबाद के एडीसी सतबीर सिंह मान, एसडीएम त्रिलोक चंद, एसडीएम मयंक, डीपीआरओ मूर्ति दलाल सहित जिला के अनेक आला अधिकारी मौजूद रहे। स्वयंसेवकों ने बताया कि हमारे श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के आशीर्वाद से वह सब कर पा रहे हैं। यहां आश्रम ने स्टाल पर संस्थागत साहित्य, श्री नारायण गौशाला से संबंधित सामग्री और स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत वेद विद्यालय की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

इसके अलावा वर्ष पर्यंत चलने वाले कार्यक्रमों की झांकियां भी यहां प्रस्तुत की गई हैं। सिद्धदाता आश्रम के प्रबंधक मिथिलेश राय ने बताया कि 1 दिसंबर को होने वाली शोभायात्रा की तैयारी में सब जुटे हुए हैं। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित विशिष्ट झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा।