March 10, 2026

पटाखों की कीमत को लेकर झगड़े का मामला: थाना डबुआ पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस लगातार लड़ाई-झगड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना डबुआ की टीम ने पटाखों के रेट को लेकर हुए झगड़े के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, डबुआ कॉलोनी निवासी सरताज सैफी ने शिकायत में बताया कि 18 अक्टूबर को उसका दोस्त साद कुरैशी त्यागी मार्केट में पटाखे खरीदने गया था। वहां पटाखों की कीमत को लेकर उसकी दुकानदार शरद से बहस हो गई। बहस बढ़ने पर शरद के पिता राजेश और भाई मनजीत भी वहीं आ गए और उन्होंने मिलकर साद के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत के आधार पर थाना डबुआ में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों शरद, मनजीत और राजेश कुमार, निवासी सिसवा (जिला संत कबीरनगर, यूपी), हाल डबुआ कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि झगड़ा पटाखों के रेट को लेकर ही हुआ था। तीनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।