Faridabad/Alive News: जन्य से सराय ख्वाजा, फरीदाबाद स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 14 छात्राओं, 10 छात्रों और दो अध्यापकों ने कुरुक्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि विद्यालय का दल कुरुक्षेत्र के प्रमुख दर्शनीय स्थलों पैनोरमा, गीता ज्ञान संस्थानम सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर गया।
यह भ्रमण श्रीमद् भगवद्गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के सदस्य शामिल हुए। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा के मार्गदर्शन तथा अध्यापक पवन कुमार और सुदेश कुमारी के साथ छात्रों को गीता जयंती समारोह में विभिन्न जिलों और विद्यालयों से आए विद्यार्थियों से मिलने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिला।
विद्यालय परिवार ने छात्रों को स्कूल से बाहर शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से सीखने और समझने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य व जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि विद्यालय स्टाफ ने सभी प्रतिभागी छात्रों को भ्रमण से प्राप्त ज्ञान को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
कुरुक्षेत्र के पैनोरमा सहित अन्य ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों के दौरे से छात्रों ने न सिर्फ ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में जाना, बल्कि सामाजिक दायित्वों की समझ भी विकसित की।

