June 13, 2026

फरीदाबाद पुलिस का बड़ा अभियान: 2025 में अवैध हथियार, शराब, नशा और जुआ पर बड़ी कार्रवाई

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसते हुए इस साल बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वर्ष 2025 में अवैध हथियार, शराब, नशा और जुआ के मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में सामान बरामद किया है।

शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई
417 मुकदमे दर्ज, 521 आरोपी गिरफ्तार, बरामदगी: देसी कट्टा: 408, चाकू: 14, देसी पिस्टल: 7, मैगज़ीन: 1, जिंदा कारतूस: 127

आबकारी अधिनियम (अवैध शराब) में कार्रवाई
306 मुकदमे दर्ज, 351 आरोपी गिरफ्तार, बरामद शराब: देसी शराब: 7459 बोतल, अंग्रेजी शराब: 3873 बोतल, बीयर: 1604 बोतल, अवैध शराब: 32 लीटर

एनडीपीएस एक्ट (नशा) के तहत कार्रवाई
285 मुकदमे दर्ज, 428 आरोपी गिरफ्तार, बरामद नशा: गांजा: 354 किलोग्राम,स्मैक: 1.06 किलोग्राम, सुल्फा: 237 ग्राम, चरस: 277 ग्राम, इंजेक्शन: 63, कैप्सूल: 24,000
और टैबलेट: 1570

जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई
166 मुकदमे दर्ज, 205 आरोपी गिरफ्तार, बरामद राशि: 3,96,140 रूपये

पुलिस की अपील
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। आम लोगों से अपील है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

डायल 112: आपातकालीन मदद के लिए
कंट्रोल रूम: 9999150000, 0129-2227200, 0129-4150050
फरीदाबाद पुलिस ने कहा कि जिले को सुरक्षित बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।