June 12, 2026

ऑपरेशन ट्रैकडाउन की बड़ी सफलता: 24 घंटे में कार चालक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर कार चालक की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी अपराध शाखा DLF की टीम ने की।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 23 नवंबर की शाम बाईपास रोड, सेक्टर 17/18 कट के पास कार चालक रविंद्र की मोटरसाइकिल सवार युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना सेक्टर 17 में FIR दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अपराध शाखा DLF को सौंपी गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सतीश, निवासी बसेलवा कॉलोनी, को पकड़ लिया।
पूछताछ में पता चला कि सतीश अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर दिल्ली बॉर्डर की ओर जा रहा था। रास्ते में उन्होंने रविंद्र की कार को आगे से कट मारा, जिससे कहासुनी हो गई। सेक्टर 17/18 कट के पास विवाद बढ़ा और सतीश ने चाकू निकालकर रविंद्र की गर्दन पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि सतीश का आपराधिक रिकॉर्ड पहले भी रहा है और वह दो-तीन महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।