March 7, 2026

टूटी जोड़ी…छूटा साथ, अमर रहेगा जय-वीरू का याराना

Entertainment/Alive News: कहते हैं कि हमारी जिंदगी में हर रिश्ते की एक अलग अहमियत होती है। हर रिश्ते की एक अलग पहचान होती है, लेकिन सारे रिश्तों से परेय दोस्ती एक ऐसा रिश्ता जिसमें इंसान खुलकर खुद का इजहार करता है। अभिनेता धर्मेंद्र की जिंदगी में यूं तो ज्यादा दोस्त नहीं रहे, लेकिन हां उनके खास दोस्त अमिताभ बच्चन जरूर थे। अमिताभ को धर्मेंद्र अमित कहकर बुलाते थे।

अमिताभ भी अपने बड़े भाई समान धर्मेंद्र आज धर्मेंद्र के जाने से अमिताभ टूटे नहीं बल्कि बिखर से गए हैं। भले ही वो मौन हैं, कुछ ना कह रहे हैं लेकिन उनकी चुप्पी इस बात को बयां कर रही है कि हां उनके बड़े भाई और जिगरी यार धर्मेंद्र अब हमेशा के लिए चले गए हैं। पिछले दिनों जब धर्मेंद्र की तबीयत खराब हुई थी तो अपने शूटिंग और व्यस्त दिनचर्या से उन्होंने वक्त निकाला और तुरंत उनसे मिलने गए।

खुद कार चलाकर अपने बड़े भाई और दोस्त धर्मेंद्र को देखने के लिए अमिताभ बच्चन पहुंचे थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दोस्ती की शुरूआत सालों पहले हुई थी और इस दोस्ती ने कई यादगार फिल्में भी हिंदी सिनेमा को दीं। को मानते थे और उनकी खूब इज्जत करते थे। दोनों की दोस्ती दशकों पुरानी थी। एक-साथ स्टारडम देखा, एक साथ फिल्में कीं, एक-साथ सुख-दुख बांटा और एक- सिनेमा को जय-वीरू की वो यादगार जोड़ी दी, जिसकी दोस्ती की मिसालें ये दुनिया याद रखेगी।