Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे एक चोरी की स्कूटी और एक चोरी का ऑटो बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोनू (28), निवासी मैनपुरी (उ.प्र.) हाल सेक्टर-93 नोएडा, को खाटू श्याम मंदिर सेक्टर-3 से पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद हुई।
अपराध शाखा AVTS भूपानी की टीम ने एक ऑटो चोरी के मामले में राजू (30), निवासी गुलावटी (बुलंदशहर), को गिरफ्तार किया। उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।
इसी तरह, थाना सेक्टर-8 की टीम ने संदीप (30) और प्रिंस (19) को पलवल से चोरी किए गए ऑटो के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि सोनू, संदीप और प्रिंस को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि राजू पुलिस रिमांड पर है।

