Faridabad/Alive News: राजकीय महाविद्यालय मोहना में आज प्राचार्य डॉ. रुचिरा खुल्लर के निर्देशन और कॉलेज इंचार्ज डॉ. बलराम आर्य व सभी स्टाफ के सहयोग से तृतीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वाइस चेयरमैन, जिला परिषद धर्म चौधरी ने खेल संबोधन के साथ की। इस अवसर पर पार्षद स्वेत स्नेह, दानी सरपंच, राम-लक्ष्मण मंदिर ट्रस्ट के प्रधान मास्टर जगदेव सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि धर्म चौधरी ने कॉलेज के विकास के लिए जिला परिषद कोष से 300 बैज, वाटर RO, फर्नीचर और अतिरिक्त 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, ट्रस्ट अध्यक्ष मास्टर जगदेव सिंह ने भी कॉलेज के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
अंत में उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. रितिका गुप्ता ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।

