June 13, 2026

ऑपरेशन ट्रैक डाउन: फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 84 वांछित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: हरियाणा पुलिस ने पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह के निर्देश पर 5 से 20 नवंबर तक ऑपरेशन ट्रैक डाउन चलाया। इस कार्रवाई में फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 84 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने अन्य मामलों में 320 और आरोपियों को भी पकड़ा है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 15 दिनों में चलाए गए इस अभियान में 36 आरोपियों की हिस्ट्री शीट भी खोली गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान देसी कट्टा 16, कारतूस 14, पिस्टल 2, चाकू 1, करीब 14.89 ग्राम हीरोइन/स्मैक और लगभग 7 किलो गांजा बरामद किया है।

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे अभियान कानून व्यवस्था को मजबूत करते हैं और जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाते हैं। उन्होंने साफ कहा कि अपराधियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।