Delhi/Alive News: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 506 दर्ज किया गया, जो “गंभीर” श्रेणी में आता है। अंतरराष्ट्रीय संस्था IQAir की लाइव रैंकिंग में दिल्ली को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बताया गया।
दिल्ली में स्कूलों में खेल गतिविधियां बंद
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने नवंबर और दिसंबर महीने में सभी स्कूलों में होने वाले स्पोर्ट्स इवेंट्स पर रोक लगा दी है। इससे पहले 18 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था कि दिल्ली के स्कूलों में खेल कार्यक्रम नहीं होने चाहिए।
मध्य प्रदेश में पिछले 15 दिनों से कड़ी ठंड पड़ रही है। बीते 24 घंटों में भोपाल, इंदौर समेत 12 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। राजगढ़ सबसे ठंडा रहा, तापमान 7.5°C, जबलपुर में घना कोहरा, इंदौर, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में शुक्रवार को शीतलहर का अलर्ट जारी।
उत्तराखंड में पारा शून्य से नीचे
उत्तराखंड के बद्रीनाथ में तापमान माइनस 6°C तक पहुंच गया है। मैदानी इलाकों में सुबह कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहेगा और बाद में भारी बर्फबारी होने की संभावना है।

