Entertainment/Alive News: बीते दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ के निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज इवेंट को कैंसिल कर दिया था। अब मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज की नई तारीख और समय का एलान कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म से अभिनेता अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है। इसमें उन्हें बेहद खतरनाक अंदाज में देख जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर।

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
निर्माताओं ने फिल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। कल यानी 18 नवंबर को दिन के 12 बजकर 12 मिनट पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। आपको बताते चलें कि पहले फिल्म का ट्रेलर निर्धारित तिथि 12 नवंबर को रिलीज किया जाना था। हालांकि मेकर्स ने दिल्ली धमाके और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य का कारण बताते हुए इस कैंसिल कर दिया था।
खूंखार अंदाज में दिखे अक्षय खन्ना
फिल्म निर्माताओं ने अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त के बाद ‘धुरंधर’ से अक्षय खन्ना का भी फर्स्ट लुक आउट कर दिया है। इसमें अभिनेता के चेहरे पर खून के छींटे दिख रहे हैं, जो उनके खतरनाक अंदाज को बयां कर रहा है। इस लुक को देख नेटिजंस अक्षय खन्ना की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘हर बार एक नए अंदाज में।’ दूसरे यूजर ने बोला- ‘बहुत शानदार।’

