July 28, 2026

आतंकी मुजम्मिल को सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाला मोबाइल विक्रेता हिरासत में

Faridabad/Alive News: देश विरोधी गतिविधियों का केंद्र बने अल फलाह यूनिवर्सिटी के मामले में एनआईए और जम्मू पुलिस ने धौज में मोबाइल विक्रेता को देर रात पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि डॉ. मुजम्मिल कश्मीरी छात्रों और अपने साथियों को इसी मोबाइल की दुकान से सिम उपलब्ध करवाता था।

धौज की बिल्ला कॉलोनी में रहने वाला शाबिर मार्केट में ही मोबाइल की दुकान चलाता है। सूत्रों के अनुसार, आतंकी डॉक्टर की आठ माह पहले साबिर से अस्पताल में ही मुलाकात हुई थी। साबिर अपने परिवार के सदस्य को अस्पताल में इलाज कराने के लिए लेकर आया था। जहां पर मुजम्मिल ने साबिर की काफी मदद भी की। इसके साथ यह भी कहा कि कोई और भी जरूरतमंद हो तो उनको सूचित करे।

वहीं से दोनों की बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। साबिर ने मुजम्मिल को बताया कि वह मोबाइल का काम करता है। जिसके बाद मुजम्मिल खुद उसकी मोबाइल की दुकान पर पहुंच गया।

सूत्रों के अनुसार, वहां से कई सिम निकलवाए गए। जो मुजम्मिल ने कश्मीरी छात्रों और अपने साथियों को दिए। इससे पहले सिरोही के इमाम और यूनिवर्सिटी कैंपस में स्थित मस्जिद के इमाम से भी आतंकी डॉक्टर ने मदद करने के बहाने ही नजदीकी बढ़ाई थी।