July 28, 2026

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 27 मंत्रियों ने ली शपथ

Bihar/Alive News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार शपथ ले ली है। उनके साथ डिप्टी सीएम के तौर पर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने शपथ ली है। इसके बाद राज्यपाल ने छह-छह मंत्रियों को एक साथ शपथ दिलाई। पहले चरण में सीएम-डिप्टी सीएम के बाद विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल और अशोक चौधरी ने शपथ ली।