March 7, 2026

अलग–अलग जगहों से तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, गांजा और स्मैक बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के निर्देशन में अपराध शाखा की टीमों ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से गांजा और स्मैक बरामद हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 18 नवंबर को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने गुप्त सूचना पर गदपुरी पलवल के रहने वाले दीपक (29) को बड़खल रोड के पास से पकड़ा। उसके पास से 280 ग्राम गांजा मिला।

इसी तरह, अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने नीतीश सिंह (33), निवासी सेक्टर-56, फरीदाबाद को 450 ग्राम गांजा सहित सेक्टर-56 के पास से गिरफ्तार किया।

वहीं, अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अमन भाटिया (23), निवासी एनआईटी फरीदाबाद को दुर्गा बिल्डर के पास से 4.09 ग्राम स्मैक के साथ काबू किया।

तीनों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।