March 8, 2026

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक शुक्रवार को होगी आयोजित : डीसी

Faridabad/Alive News: जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक 21 नवंबर, शुक्रवार को दोपहर दो बजे आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सम्मेलन केंद्र, सेक्टर-12, फरीदाबाद में किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव, विदेशी सहकारिता तथा सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह करेंगे।