Faridabad/Alive News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-3 में बल्लभगढ़ खंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश वैष्णव, मुख्याध्यापक रविकांत गुप्ता, प्रतियोगिता प्रभारी समाजसेवी शिक्षाविद संत सिंह हुड्डा, रघु वत्स और राजकुमार ने संयुक्त रूप से की।
प्रतियोगिता में बल्लभगढ़ क्षेत्र के सरकारी और निजी विद्यालयों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने श्लोक वाचन, निबंध लेखन, भाषण, संवाद, प्रश्नोत्तरी और पेंटिंग जैसी विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताएं दो समूहों में आयोजित की गयी एक समूह कक्षा 6 से 8 तक और दूसरा समूह कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए था।
यह आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। निर्णायक मंडल में बांके बिहारी प्रवक्ता, दिनेश शास्त्री, रवि मोहन शास्त्री, विजयपाल नरवाल, सोमदत्त शास्त्री, धर्मेंद्र, मनोज, विनोद कुमार, कमल दीक्षित, भूदेव, धर्मवीर, ओमपाल, मोहन, पूनम देवी, पिंकी और सरिता प्रवक्ता ने जज की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश वैष्णव, प्राचार्या सीमा गौतम, मुख्याध्यापक रविकांत गुप्ता, समाजसेवी शिक्षाविद संत सिंह हुड्डा, रघु वत्स और दिनेश ने सभी निर्णायकगणों और प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, मुख्याध्यापक और शिक्षक भी उपस्थित रहे।

