March 7, 2026

राशि अनुसार लगाएं एकादशी पर विष्णु जी को भोग, सभी परेशानियां होंगी दूर

Faridabad/Alive News: भगावन विष्णु को समर्पित एकादशी व्रत हर महीने की ग्यारहवीं तिथि पर रखा जाता है। इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने पर साधक को विशेष फलों की प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा जाने अनजाने में हुए पापों से भी छुटकारा प्राप्त होता है। वर्तमान में मार्गशीर्ष महीना जारी है। इस महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर ‘उत्पन्ना एकादशी’ का उपवास किया जाएगा। यह दिन सभी तिथियों में बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, मार्गशीर्ष के कृष्ण पक्ष की एकादशी पर भगवान विष्णु के शरीर से देवी एकादशी की उत्पत्ति हुई थी। इसलिए इस दिन प्रभु की पूजा-पाठ व पीली चीजों का दान करना बेहद शुभ होता है। हालांकि, कुछ खास चीजों का भोग लगाने से प्रभु की असीम कृपा मिलता हैं और वह प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आप उत्पन्ना एकादशी पर श्रीहरि को अपनी राशि मुताबिक भोग लगा सकते हैं। यह कल्याणकारी होता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

उत्पन्ना एकादशी 2025

  • एकादशी तिथि का प्रारंभ 15 नवंबर 2025 को देर रात 12 बजकर 49 मिनट पर होगा।
  • तिथि का समापन 16 नवंबर को देर रात 02 बजकर 37 मिनट पर होगा।
  • उदया तिथि के मुताबिक, उत्पन्ना एकादशी का व्रत 15 नवंबर 2025 को रखा जाएगा।
  • उत्पन्ना एकादशी पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का योग बन रहा है।
  • विष्कुम्भ योग का संयोग होने से व्रत की महत्ता अधिक बढ़ गई है।
  • इस दिन सुबह 11:44-12:27 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।

पूजा मंत्र

  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय:।।
  • शान्ताकारं भुजंगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्। विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्।
  • लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्। वन्दे विष्णुम् भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥
  • वृषभ राशि के लोग उत्पन्ना एकादशी पर प्रभु को सफेद मिठाई अर्पित करें। यह शांति और सुख प्रदान करती हैं।
  • इस दौरान मिथुन राशि के लोग मूंग दाल के हलवे का भोग लगाएं। इससे ग्रह दोष शांत होते हैँ
  • उत्पन्ना एकादशी पर कर्क राशि के जातकों को बर्फी का भोग लगाना चाहिए। 
  • सिंह राशि के लोग उत्पन्ना एकादशी पर पीली चीजों का दान करें और केले का भोग श्री हरि को लगाएं। यह कल्याणकारी होता है।
  • कन्या राशि के जातकों को मिक्स मिठाई का भोग विष्णु जी को लगाना चाहिए। इससे भाग्योदय होता है।
  • उत्पन्ना एकादशी पर तुला राशि के लोग पंचामृत का भोग लगाएं। इससे प्रभु शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं।
  • वृश्चिक राशि के लोग गुड़ का भोग चढ़ाएं। इससे व्यापार में लाभ और रिश्तों में मिठास आती है।
  • उत्पन्ना एकादशी पर धनु राशि वालों को बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।