March 10, 2026

सूआ से हमला करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना आदर्श नगर पुलिस ने सूआ से हमला और मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता राज, निवासी मलेरना, ने पुलिस को बताया कि 11/12 नवंबर की रात उनके घर पर कुनाल, भूपेंद्र उर्फ घोड़ा, सोहिल, विशाल, भूपेंद्र उर्फ भुप्पी, दीपक, पवन और 4–5 अन्य लड़के आए और उनके घर पर पत्थर फेंके। अगले दिन जब राज अपने दोस्त के घर बैठे थे तो वही लड़के फिर पहुंचे और उनकी पिटाई की। इस दौरान एक आरोपी ने उन पर सूआ से हमला भी किया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।थाना आदर्श नगर की टीम ने कार्रवाई करते हुए भूपेंद्र उर्फ घोड़ा (25), दीपक (23) और भूपेंद्र उर्फ भुप्पी (19) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों और पीड़ित का आपस में पुराना विवाद था। इसी रंजिश के चलते आरोपी अपने साथियों के साथ पीड़ित को ढूंढकर आए और हमला कर दिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया