March 8, 2026

बाल दिवस एवं नेहरू जयंती पर कार्यक्रम का किया आयोजन

 Faridabad/Alive News: एनआईटी एक नंबर श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश भाटिया और अध्यक्षता डॉ. अनिल मलिक ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा नेहरू जी पर प्रेरणादायक भाषणों से हुई। शिक्षकों ने भी नेहरू जी के जीवन, विचारों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और बच्चों के प्रति उनके स्नेह पर प्रकाश डाला। डॉ. भाटिया ने कहा कि नेहरू जी दूरदर्शी नेता, धर्मनिरपेक्ष मानवतावादी और प्रख्यात लेखक थे, जिन्होंने आधुनिक भारत की वैज्ञानिक और लोकतांत्रिक नींव रखी।

इस अवसर पर छात्र कृष्णा ने नेहरू का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर केक काटा और चिप्स, टॉफ़ी व मिठाइयाँ वितरित की गईं।

इस शुभावसर पर जयपाल चौधरी, श्रवण चौधरी, अनिल शर्मा, अनिल कुमार, प्राची रश्मी(शाखा प्रबंधक-इंडसइंड बैंक), ललिता चौधरी (लोन टीम-इंडसइंड बैंक) अतिथिगण तथा स्कूल कमेटी के सदस्यों में जनक भाटिया, मोक्षित भाटिया, रांजय भाटिया, मनोज रतड़ा, सदस्यगण में रिंकल भाटिया, गगन अरोड़ा, अमित नरूला, प्रेम बब्बर, सचिन भाटिया, भारत कपूर, व् शिक्षकगण में निशी अदलखा, सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, नीलम सचदेवा, रेखा जोहरा, नेहा चौहान, रेखा वाधवा, नीतू भाटिया, संदीप कौर, मोनिका मुद्गिल, चाहत नागी, सुनीता शर्मा, सीमा भाटिया, नीतू रहेजा, कु0 हर्षिता, रजनी खस, अनु भाटिया, मान्या रतड़ा, शोभा शर्मा, इंदु देसवाल, अशोक बैसला, विकास शर्मा, रूबीना, प्रयंका उपस्थित रहे