March 8, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar/Alive News: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की तारापुर विधानसभा सीट इस बार हॉट सीटों में से एक है। यहां डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का सीधा मुकाबला आरजेडी के अरुण शाह से है। 17वें राउंड में सम्राट चौधरी 22738 वोटों से आगे है।

 9 वें राउंड में 18 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं JDU की लेशी, RJD के संतोष पीछे

धमदाहा विधानसभा सीट इस बार हॉट सीट बन गई है। यहां मुकाबला सत्तारूढ़ जदयू की वरिष्ठ नेता और मंत्री लेशी सिंह तथा राजद के प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के बीच रोमांचक बन गया है। लेशी सिंह पिछले कई कार्यकालों से इस सीट का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं। 9 वें राउंड में 17 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं।

भाजपा की श्रेयसी की जमुई से बड़ी बढ़त बरकरार, 15वें राउंड में 31 हजार वोटों से आगे

जमुई जिले की चारों विधानसभा सीटों पर इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ, जिसमें मतदाताओं ने विकास बनाम परिवर्तन की जंग को नए आयाम दिए। 2020 में एनडीए ने जिले की तीन सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि चकाई के विजेता विधायक बाद में एनडीए में शामिल हो गए थे। इस बार कौन मारेगा बाजी, आज परिणाम आने पर पता चल जाएगा। जमुई में श्रेयसी सिंह 15 वें राउंड में 31 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। 

 चिराग की रोशनी से रोशन एनडीए, जदयू-भाजपा से भी बेहतर रहा लोजपा का स्ट्राइक रेट

बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना के रुझान की लहर बताती है कि एनडीए राज्य में एक बड़ी और निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहा है। एनडीए के सभी गठबंधन दलों का प्रदर्शन भी शानदार और काबिलेतारीफ है। वहीं राज्य में करीब 27 सीटों पर लड़ रहे लोजपा रामविलास का स्ट्राइक रेट भाजपा-जदयू से उपर है। 

राघोपुर में तेजस्वी 2288 वोट से पीछे, राबड़ी को हराने वाले सतीश आगे; क्या है गुंजाइश?

पटना के पास गंगा किनारे बसे राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने एनडीए से सतीश कुमार यादव उन्हें टक्कर दे रहे हैं। नौवें राउंड में एनडीए 2288 वोटों से आगे है।

मोकामा में अनंत सिंह जीत की ओर, बाहुबली दुलारचंद की हत्या के बाद चर्चा में आई सीट

मोकामा में इस बार का सीधा और निर्णायक मुकाबला जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार अनंत सिंह और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी के बीच है, जो राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर मैदान में हैं।19वें राउंड में 21682 वोटों से एनडीए आगे है।

आरजेडी के रीतलाल 20वें राउंड में पीछे, भाजपा के रामकृपाल 78658 से आगे

दानापुर विधानसभा सीट पर बिहार चुनाव 2025 का नतीजा आज आने वाला है और यहां मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है। इस सीट पर राजद के रीतलाल यादव और भाजपा के रामकृपाल यादव के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। 20वें राउंड में दानापुर में रामकृपाल आगे चल रहे हैं। 

गया टाउन से प्रेम कुमार और सीवान से मंगल पांडे आगे, नीरज कुमार सिंह बबलू ने बनाई बढ़त

 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे न सिर्फ सरकार बनाने का फैसला देंगे, बल्कि यह भी तय करेंगे कि नीतीश कुमार की पिछली सरकार के मंत्री जनता की कसौटी पर कितने खरे उतरते हैं। अब से थोड़ी देर में मतगणना शुरू होने जा रही है। ऐसे में आइये जानते हैं 29 मंत्रियों के सामने कौन टक्कर दे रहा है।

राघोपुर में तेजस्वी फिर पीछे, मैथिली भी आगे; जानें चर्चित सीटों का हाल

 बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरण के मतदान संपन्न होने के बाद आज मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझानों में एक बार फिर एनडीए महागठबंधन से आगे निकलते दिख रही है। यहां हम आपको बिहार की 22 चर्चित सीटों के बारे में बताएंगे जहां कौन आगे है और कौन पीछे है। 

 महागठबंधन पर अकेले भारी पड़े नीतीश कुमार, तेजस्वी-राहुल पर चला ‘धोबी पछाड़’ दांव

रुझानों में एनडीए को 198, महागठबंधन को 39 और अन्य के खाते में 6 सीटें जाने के संकेत मिल रहे हैं। एनडीए के खाते में से नीतीश कुमार की जदयू के हिस्से में अपने दम पर 80 सीटें आती दिख रही हैं।