March 7, 2026

पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन, नशे के दुष्प्रभाव और हेल्पलाइन 1933 की दी जानकारी

Faridabad/Alive News: ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा सेक्टर-31 स्थित हुड्डा ग्राउंड में ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीजीपी हरियाणा ओ.पी. सिंह के आदेशानुसार और पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों को नशे के दुष्प्रभाव, नशा से बचाव के उपाय, MANAS एप, हेल्पलाइन नंबर 1933, डायल 112 और यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में लोगों को नशे पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई ताकि वे नशे के नुकसान को बेहतर ढंग से समझ सकें।

इसके अलावा, नशा मुक्ति टीम ने हार्डवेयर चौक पर भी जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें करीब 300 लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

बाद में टीम ने सेंट्रल जोन इलाके में डोर-टू-डोर सर्वे कर नशे से प्रभावित व्यक्तियों को सलाह दी और उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया।