March 8, 2026

ऑपरेशन ट्रैंकडाउन के अंतर्गत एक आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में भी मामले दर्ज

Faridabad/Alive News: हरियाणा पुलिस द्वारा “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट व एन.डी.पी.एस. सहित 8 मामले दर्ज है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने आरोपी सौरभ (24) निवासी कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर 20-बी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट व एन.डी.पी.एस. सहित 8 मामले दर्ज है, जिसको एक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अवैध हथियार रखने के एक मामले में जुलाई माह में जेल से बाहर आया था। जिसको अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।