Faridabad/Alive News: खेल को खेल की भावना से खेलना हर खिलाड़ी का नैतिक कर्तव्य होना चाहिए। जीत और हार यह खिलाड़ियों के जीवन का हिस्सा हैं। यह वाक्य 60 फुट रोड़ जवाहर कॉलोनी स्थित सीनियर श्रीराम मॉडल हाई स्कूल में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे म्यूजिक कंपनी एसआईएमसीए एंड ओब्जवर बोर्ड ऑफ डब्ल्यू आई एन वर्ल्डवाईडके सचिव श्रीधर जे स्वामीनाथन ने कहे। इस खेल प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में एमएमए फाइटर प्रक्रम दंडना और बॉक्सर एवं अभिनेता प्रदीप खरेरा पहुंचे।

पहले दिन इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों के दीप प्रज्वलन, विद्यार्थियों के मशाल जलाकर मार्च पास और गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद अलग अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अलग अलग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। सबसे पहले नर्सरी के विद्यार्थियों ने गिलास वाटर फिलिंग रेस, इसके बाद यूकेजी के विद्यार्थियों ने बेलून ब्लास्ट रेस, कक्षा पहली के विद्यार्थियों ने कप एंड बॉल रेस, कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने ट्राइएंगल रेस, कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों ने वन लेग रेस, कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने लेमन रेस, कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों ने थ्री लेग रेस में भाग लेकर अपना दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया।इसके अलावा योगा के विद्यार्थियों ने योग की सुंदर प्रस्तुति दी और स्कूल के विद्यार्थी जय मनोचा ने देशभक्ति गीत गाकर आए हुए अतिथियों का मनमोह लिया।

इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर प्रिंसिपल विक्रम सिंह राठौर ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि स्कूल हर वर्ष इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करता आ रहा है ताकि बच्चों में टीमवर्क और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हो। प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग भी खिलाड़ियों को समय समय पर प्रोत्साहित करता रहता है।
स्कूल सोसायटी के ट्रस्टी जगदीप ग्रोवर ने विद्यार्थियों को खेल के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए और उनको अभ्यास कराने के लिए अध्यापकों और पीटीआई की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका स्कूल विद्यार्थियों की शिक्षा ही नहीं स्वास्थ्य पर भी ध्यान देता है। श्री राम स्कूल इस क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए समय समय पर ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाता रहता है। इससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति कोहली और अध्यापक हेमंत सहित स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

